लाइव न्यूज़ :

खेल पंचाट ने बेलारूस की धाविका को नहीं दी राहत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 08:39 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त (एपी) बेलारूस की धाविका क्रिस्टसीना सिमानोस्काया तोक्यो ओलंपिक से सुरक्षित वापसी के लिए जहां मानवीय आधार पर वीजा की मांग कर रही थीं वहीं वह तोक्यो खेलों की 200 मीटर स्पर्धा में चुनौती पेश करने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रहीं थी।

क्रिस्टसीना को मानवीय आधार पर वीजा तो मिल गया लेकिन खेल पंचाट (कैस) ने मंगलवार को खुलासा किया है कि वह कानूनी लड़ाई हार गई हैं।

खेल की शीर्ष अदालत ने क्रिस्टसीना द्वारा उठाए कानूनी कदमों की विस्तृत जानकारी दी। बेलारूस लौटने से बचने के लिए हवाई अड्डे पर हुए विवाद के बाद क्रिस्टसीना कैस की शरण में पहुंची थी। क्रिस्टसीना का मानना है कि बेलारूस में उनकी जान को खतरा है।

खेल पंचाट ने बयान में कहा कि उन्होंने सोमवार को क्रिस्टसीना के आग्रह पर अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है जिन्होंने आग्रह किया था कि 200 मीटर में उन्हें प्रतिस्पर्धा पेश करने से रोकने के बेलारूस ओलंपिक अधिकारियों के फैसले को बदला जाए।

महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा की हीट ओलंपिक स्टेडियम में सुबह जबकि सेमीफाइनल शाम के सत्र में हुए।

खेल पंचाट ने कहा कि क्रिस्टसीना अंतरिम राहत हासिल करने के लिए अपना पक्ष साबित करने में विफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!