लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: भारत-विंडीज का दूसरा वनडे मैच टाई, कोहली ने बना डाले 15 बड़े रिकॉर्ड

By सुमित राय | Updated: October 25, 2018 07:26 IST

Sports Top Headlines: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे से जुड़ी सभी खबरों के साथ खेल जगत की तमाम बड़ी खबरें एक जगह...

Open in App

भारत और विंडीज के बीच खेला गया दूसरा वनडे मैच टाई पर खत्म हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए थे। इसके बाद विंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 321 रन ही बना सकी। यह पहला मौका है, जब कोहली की कप्तानी ने भारतीय टीम ने वनडे में टाई मैच खेला है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

IND Vs WI: कोहली ने दूसरे वनडे में बना डाले ये 15 रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को विराट कोहली ने नाबाद 157 रनों की पारी खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में भी 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। बहरहाल, हम आपको बताने जा रहे कोहली के वे 15 रिकॉर्ड जो उन्होंने इस मैच में बनाए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

कोहली के हाथों अपना रिकॉर्ड टूटने पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टन में दूसरे वनडे में अपनी धमाकेदार पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इसमें उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ना रहा। कोहली की इस खास उपलब्धि के बाद सबसे खास संदेश सचिन की ओर से आया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

मिताली राज ने खेली रिकॉर्ड पारी, इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया

मिताली राज के रिकॉर्ड नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की। मिताली ने स्मृति मंदाना के साथ पारी का आगाज किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ा सबक सिखाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में, श्रीकांत ने भी दर्ज की जीत

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए, जबकि समीर वर्मा 750000 बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा

भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किये। भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था(यहां पढ़ें पूरी खबर)

10 हजारी कोहली से हो गई ऐसी गलती, अंपायर ने काट लिया 1 रन

विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेली और वनडे करियर का 37वां शतक लगाने के साथ ही सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने का भी रिकॉर्ड बनाया। लेकिन दूसरे वनडे में कोहली से ऐसी छोटी गलती हो गई, जिस कारण अंपायर ने एक रन काट लिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजविराट कोहलीसचिन तेंदुलकरमिताली राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!