AFC U 19 Championship: भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा

By भाषा | Published: October 24, 2018 08:26 PM2018-10-24T20:26:50+5:302018-10-24T20:26:50+5:30

मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा। देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किये।

afc under 19 womens championship india beat pakistan by 18 0 | AFC U 19 Championship: भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा

भारत Vs पाकिस्तान (फोटो- एआईएफएफ)

चोनबरी (थाईलैंड), 24 अक्टूबर: भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किये। भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था। 

मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा। देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किये। इस बीच पाकिस्तानी गोलकीपर इमान फयाज ने 30वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया। 

पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पापकी देवी और कप्तान जाबमनी टुडु ने भी गोल किये। मध्यांतर के बाद रेणु के अलावा मनीषा (47वें), दया देवी (56वें मिनट), रोजा देवी (59वें) और सौम्यता गगलोथ (77वें) ने भी गोल किये। 

जीत के बाद भारत के मुख्य कोच अलेक्स एंब्रोस ने कहा, 'यह हमारे लिये शानदार परिणाम है। इस तरह की जीत से हमारी लड़कियों का काफी मनोबल बढ़ेगा। उम्मीद है कि हम अगले मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

Web Title: afc under 19 womens championship india beat pakistan by 18 0

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे