रोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

India Squad vs Afghanistan: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, डब्ल्यू सुंदर, एम सिराज, के यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, एम सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2026 16:59 IST2026-05-19T16:21:43+5:302026-05-19T16:59:31+5:30

India Squad vs Afghanistan, BCCI Announcement Live Updates: Rohit Sharma, Virat Kohli Included For ODIs; Jasprit Bumrah Not Picked | रोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

India Squad vs Afghanistan

googleNewsNext
HighlightsIndia Squad vs Afghanistan: श्रेयस अय्यर वनडे टीम में वापसी कर गिल के उप-कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।India Squad vs Afghanistan: डब्ल्यू सुंदर, के यादव, पी कृष्णा, पी यादव, जी बरार और एच दुबे।India Squad vs Afghanistan: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर, सुबह 9:30 बजे।

गुवाहाटीः अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल किया गया है और जसप्रीत बुमराह को नहीं चुना गया है। शुभमन गिल आगामी एक टेस्ट मैच और उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे, जो 6 जून से शुरू हो रही है। केएल राहुल को इस एक टेस्ट मैच के लिए उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे टीम में वापसी कर गिल के उप-कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

अफगानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, डब्ल्यू सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे।

भारत बनाम अफगानिस्ताः देखिए शेयडूल-

एकमात्र टेस्ट मैच, शनिवार, 6-10 जून 2026, न्यू चंडीगढ़, महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर, सुबह 9:30 बजे

पहला वनडेः रविवार, 14 जून 2026, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडेः बुधवार, 17 जून 2026, लखनऊ, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

तीसरा वनडेः चेन्नई, एमए चिदंबरम स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन रोहित और हार्दिक पांड्या का चयन बीसीसीआई के फिटनेस प्रोटोकॉल के अधीन होगा। हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव (केवल वनडे के लिए) को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उनकी उपलब्धता दोनों क्रिकेटरों के फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगी। शुभमन गिल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उनके उप-कप्तान होंगे।

विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल और ईशान किशन विकेटकीपिंग के विकल्प के रूप में मौजूद हैं। टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह को सीरीज से आराम दिया गया है।

Open in app