लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने भारतीय ओलंपिक दल का आधिकारिक गीत लांच किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के ओलंपिक दल का ‘चीयर4इंडिया’ गीत बुधवार को लांच किया और लोगों से तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के आधिकारिक गीत तैयार किया जिसका शीर्षक ‘चीयर4इंडिया : हिन्दुस्तानी वे’ है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने तथा तोक्यो ओलंपिक के लिये पूरे भारतीय दल के लिये यह दिखाने के लिये चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं। ’’

उन्होंने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक ‘चीयर’ गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है।

राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!