लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को 41 रन से हराया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:50 IST

Open in App

अबुधाबी, 18 अक्टूबर एडेन मार्कराम की 48 रन की पारी के बाद तबरेज शम्सी (18 रन पर तीन विकेट)  की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में सोमवार को यहां अफगानिस्तान पर 41 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 104 रन ही बनाने दिये।

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (07) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आये मार्कराम ने 35 गेंद की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। उन्हें सलामी बल्लेबाज और कप्तान तेम्बा बावुमा का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। बावुमा ने 39 गेंद में 31 रन की पारी में दो चौके लगाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिए रासी वान डेर डुसेन से 21 और डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में 10 गेंद में नाबाद 20 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने गेंदबाजी नहीं की। मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये। कप्तान मोहम्मद नबी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती दो ओवरों में टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और हजरतउल्लाह जजई बिना खाते खोले पवेलियन लौट गये।

टीम इस झटके से उबर नहीं पायी और बल्लेबाज पूरी पारी के दौरान संघर्ष करते दिखे। नबी ने 29 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन वह टीम के लिए काफी नहीं था।

दक्षिण अफ्रीका के लिए शम्सी के तीन विकेट के अलावा लुंगी एनगिडी ने दो जबकि ब्योर्न फोर्टीन, डवेन प्रिटोरियस और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!