लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल ने राजू गायकवाड़ और अंकित मुखर्जी से करार किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:53 IST

Open in App

पणजी, दो जनवरी एससी ईस्ट बंगाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सत्र के बाकी मैचों के लिए शनिवार को रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों राजू गायकवाड़ और अंकित मुखर्जी से करार करने की घोषणा की।

मुंबई में जन्मे सेंटर बैक गायकवाड़ पिछले सत्र में केरल ब्लास्टर्स टीम का हिस्सा थे।

भारतीय टीम के लिए 36 मैच खेलने वाले गायकवाड़ घरेलू फुटबॉल में काफी अनुभवी खिलाड़ी है। वह आई-लीग में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान जैसे कोलकाता की बड़ी टीमों का प्रतिनिधित्व करने के साथ आईएसएल में एफसी गोवा, जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी के लिए भी मैदान में उतरे हैं।

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ एससी ईस्ट बंगाल से फिर से जुड़कर मैं खुश हूं, यह ऐसा क्लब है जिसके लिए मैं पहले भी खेल चुका हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’’

चौबीस साल के मुखर्जी एटीके मोहन बागान का साथ छूटने के बाद एससी ईस्ट बंगाल से जुड़ रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!