लाइव न्यूज़ :

साथियान विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:55 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 25 नवंबर भारत के जी साथियान ने रूस के व्लादीमीर सिडोरेंको को 4-0 से हराकर विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनायी।

विश्व में 37वें नंबर के भारतीय ने 179वीं रैंकिंग के अपने प्रतिद्वंद्वी को 11-9, 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। उनका अगला मुकाबला विश्व में 17वें नंबर के नाईजीरियाई खिलाड़ी अरुणा कादरी से होगा।

भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी और विश्व में 30वें नंबर पर काबिज शरत कमल मंगलवार को पहले दौर में हार गये थे।

शरत हालांकि साथियान के साथ पुरुष युगल और अर्चना कामथ के साथ मिश्रित युगल में अब भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

शरत और अर्चना ने अल्जीरिया के सामी खेरोफ और कातिया केसाकी को 3-0 से हराकर अंतिम 32 में जगह बना ली है।

साथियान और मनिका बत्रा को पहले दौर में बाई मिली है और उनका अगला मुकाबला प्यूर्तोरिको के एड्रियाना डियाज और ब्रायन अफानडोर से होगा।

मनिका और अर्चना को महिला युगल में पहले दौर में बाई मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!