लाइव न्यूज़ :

सैमसन को ‘वाइड यॉर्कर’ डालने की रणनीति थी : अर्शदीप

By भाषा | Updated: April 13, 2021 11:08 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को आईपीएल में चार रन से रोमांचक जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि उनकी रणनीति शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को ‘वाइड यॉर्कर’ डालने की थी ।

सैमसन 63 गेंद में 119 रन बनाकर रॉयल्स को जीत के करीब ले ही गए थे लेकिन आखिरी गेंद पर कैच दे बैठे । तेज गेंदबाज अर्शदीप ने आखिरी ओवर में रॉयल्स को 13 रन नहीं बनाने दिये ।

अर्शदीप ने कहा ,‘‘ मैने खुद पर भरोसा रखा । सहयोगी स्टाफ तथा गेंदबाजी कोच ने भी मुझसे यही कहा कि रणनीति पर टिके रहो और अगर चकमा देना है तो बल्लेबाज को दो, कप्तान को नहीं ।’’

अर्शदीप ने 35 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्होंने आखिरी गेंद पर सैमसन को आउट करके टीम को जीत दिलाई ।

आखिरी ओवर में सैमसन को गेंदबाजी की रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ फील्ड रणनीति के तहत ही लगाई गई थी और उसे वाइड यॉर्कर डालनी थी । हमें पता था कि छह गेंद ऐसी डाल सके तो उसके लिये मुश्किल होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुख्य बात रणनीति पर अमल करने की थी ।’’

अर्शदीप ने कहा कि आईपीएल में किसी टीम को कमतर नहीं आंका जा सकता । उन्होंने कहा ,‘‘ विकेट अच्छी थी और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की । आईपीएल इतनी अच्छी लीग है कि किसी टीम को कमतर नहीं आंक सकते ।’’

अब पंजाब का सामना 16 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!