लाइव न्यूज़ :

रोहित कांस्य पदक के प्ले आफ में, पिंकी सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:21 IST

Open in App

ओस्लो (नॉर्वे), चार अक्टूबर भारतीय पहलवान रोहित ने तकनीकी दक्षता के आधार पर तुर्की के सेलाहतिन किलिसालयन को हराकर सोमवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 65 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक प्ले आफ में जगह बनाई जबकि पिंकी महिला 55 किग्रा के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।

रोहित रेपेचेज मुकाबले के लिए उतरे तो उन्हें शुरुआत में जूझना पड़ा। उन्होंने शुरू में अधिकांश समय रक्षात्मक रुख अपनाया और 1-2 से पिछड़ गए।

पहले पीरियड के अंत में हालांकि उन्होंने ‘डबल लेग’ हमला किया और इसे अंक में बदलकर 5-2 की बढ़त बना ली। दूसरे पीरियड में रोहित ने बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार अंक जुटाते हुए विजयी बढ़त बनाई।

शाम के सत्र में कांस्य पदक के प्ले आफ में उनका मुकाबला मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर से होगा।

सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुशील (70 किग्रा) को हालांकि अपने क्वालीफिकेशन दौर के मुकाबलों में क्रमश: कोरिया के मिनवोन सियो और जॉर्जिया के जुराबी इयाकोबिशविली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

कादियान ने विरोधी को बाहर धकेलकर छह अंक जुटाए। सियो ने भी छह अंक हासिल किए लेकिन कोरिया के खिलाड़ी को अधिक अंक का मूव बनाने के कारण विजेता घोषित किया गया। उन्होंने दो बार दो अंक जुटाए।

दूसरी तरफ सुशील को 1-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला वर्ग में पिंकी को कोरिया की किम सोयोन के खिलाफ क्वालीफिकेशन दौर में 5-0 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने इसके बाद कजाखस्तान की ऐशा उलिशान को चित्त करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उलिशान के खिलाफ पिंकी ने अति रक्षात्मक रवैये के लिए अंक जुटाया और फिर विरोधी को बाहर धकेला। उलिशान को भी पिंकी के अति रक्षात्मक रवैये के लिए अंक दिया गया लेकिन भारतीय पहलवान पहले पीरियड के बाद 2-1 से आगे थी। पिंकी ने इसके बाद कजाखस्तान की खिलाड़ी को मैट पर गिराकर दो अंक जुटाए और फिर उसे चित्त करके जीत दर्ज की।

संगीता फोगाट ने 62 किग्रा वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेश को 5-2 से हराकर अच्छी शुरुआत की लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की लेस नुनेस डि ओलिवियेरा से 4-6 से हार गई।

घुटने की समस्या के कारण संगीता तीन साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!