लाइव न्यूज़ :

जीत की लय बनाये रखने उतरेगी आरसीबी, सनराइजर्स की नजरें पहली जीत पर

By भाषा | Updated: April 13, 2021 11:45 IST

Open in App

चेन्नई, 13 अप्रैल जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा ।

आरसीबी ने पांच बार की गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया । वहीं डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी ।

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल की वापसी से और मजबूत होगी । पडीक्कल कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिये पूरी तरह से फिट है । वह 22 मार्च को कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे और पृथकवास पर थे ।

पडीक्कल बुधवार को नहीं भी खेल पाते हैं तो आरसीबी के लिये कोहली और वाशिंगटन सुंदर पारी की शुरूआत करेंगे ।

आरसीबी आने वाले मैचों में मोहम्मद अजहरूद्दीन और आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा को उतार सकती है ।

आरसीबी के लिये बल्लेबाजी का दारोमदार एबी डिविलियर्स और कोहली पर होगा जबकि आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे । पहले मैच में वह सहज दिखे और कप्तान कोहली समेत टीम प्रबंधन का उन्हें समर्थन हासिल है ।

कर्नाटक के 20 वर्ष के खब्बू बल्लेबाज पडीक्कल ने पिछले सत्र में 15 मैचों में टीम के लिये सर्वाधिक 473 रन बनाये थे । अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े थे । इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाये ।

पहले मैच में नाकाम रहने के बाद रजत पाटीदार और सुंदर सनराइजर्स के खिलाफ योगदान देना चाहेंगे ।

मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के सभी गेंदबाज किफायती साबित हुए । हर्षल पटेल ने 27 रन देकर पांच विकेट लिये और वह इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे ।

दूसरी ओर सनराइजर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज रिधिमान साहा और वॉर्नर केकेआर के खिलाफ नाकाम रहे । वे लय में लौटने की कोशिश करेंगे ।

सनराइजर्स वॉर्नर के साथ पारी की शुरूआत के लिये जॉनी बेयरस्टो को भी उतार सकते हैं । बेयरस्टो ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया जबकि मनीष पांडे ने 44 गेंद में 61 रन का योगदान दिया ।

केन विलियमसन का इस मैच में भी खेलना संभव नहीं है क्योंकि कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा ।

भुवनेश्वर कुमार ने केकेआर के खिलाफ काफी रन दिये लेकिन वह ज्यादा समय खराब फॉर्म में रहने वाले गेंदबाजों में से नहीं हैं ।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, फिन एलेन, एबी डिविलियर्स, पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरूद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई , के एस भरत ।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज़ नदीम और मुजीब उर रहमान।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!