लाइव न्यूज़ :

रविंदर कांस्य पदक के प्लेऑफ में पहुंचे, अन्य प्री क्वार्टर में हारे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:43 IST

Open in App

ओस्लो (नार्वे), तीन अक्टूबर भारतीय पहलवान रविंदर ने रविवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप के रेपेशाज दौर में 0-8 के बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुल्गारिया के जार्जी वालेंतिनोव वांगेलोव को हराकर 61 किग्रा के कांस्य पदक के प्लेऑफ में प्रवेश किया।

रविंदर की जीत तोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया की सेमीफाइनल में शानदार जीत की तरह ही थी जिसमें वह 2-9 से पिछड़ रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने मुकाबला जीत लिया था।

बुल्गारियाई पहलवान के दबदबा बनाने के बावजूद रविंदर परेशान नहीं हुए ओर उन्होंने प्रतिद्वंद्वी के पैर पर एक हमले से मुकाबले का रूख बदल दिया।

अब रविंदर कांस्य पदक के मैच में अर्मेनिया के आर्सेन हारूतयुनयान से भिड़ेंगे।

हालांकि अन्य भारतीय प्री क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं जा सके।

पंकज मलिक ने 57 किग्रा का क्वालीफिकेशन दौर 0-3 से पिछड़ने के बावजूद 4-3 से जीत लिया था लेकिन वह प्री क्वार्टरफाइनल में तुर्की के मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता सुलेमान अतली से तकनीकी श्रेष्ठता से 63 सेकेंड में हार गये।

रोहित ने श्रीलंका के दिवोशान चार्ल्स फर्नांडो के खिलाफ 65 किग्रा वर्ग का क्वालीफिकेशन दौर तकनीकी श्रेष्ठता से जीता। पर बाद में प्री क्वार्टरफाइनल में रूस के जागिर शाखिएव से 4-5 से हार गये।

पृथ्वीराज पाटिल सीधे 92 किग्रा के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये थे लेकिन अजरबेजान के ओस्मान नुरमागोमेदोव के खिलाफ उनकी चुनौती 32 सेकेंड से ज्यादा नहीं टिक सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!