लाइव न्यूज़ :

पंत मैच के दौरान परिस्थिति का अनुमान लगाने में सक्षम: नोर्जे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:05 IST

Open in App

दुबई, 24 सितंबर ऋषभ पंत के नेतृत्व में सिर्फ एक मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की मैच की परिस्थिति का अनुमान लगाने की क्षमता से प्रभावित हुए हैं।

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले नोर्जे चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के पहले चरण में टीम का हिस्सा नहीं थे।

  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को खेला गया मैच इस सत्र का और पंत की कप्तानी में उनका पहला मुकाबला था। उन्होंने इस मैच में 12 रन देकर दो विकेट झटके थे।

नोर्जे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर यहां कहा, ‘‘ सिर्फ एक मैच के बाद कुछ कहना मुश्किल है। कुल मिलाकर, मैंने जो देखा है, उससे वह खेल को परखने के मामले में अच्छे हैं। वह एक विकेटकीपर भी हैं और चीजों को अलग तरह से देखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंत के पास यह अनुमान लगाने की क्षमता है कि मैच में क्या होने वाला है और एक कप्तान में यह खूबी होना शानदार है।’’

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ सरल चीजें जैसे क्षेत्ररक्षकों की सही जमावट जरूरी होती है। यह अनुमान लगाना कि क्या होने वाला है, वास्तव में विकेटकीपर के लिए अच्छा है।’’

नोर्जे ने आईपीएल में 151.71 की गति से सबसे तेज गेंद फेंकी है। उनसे जब गेंद की गति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मैदान पर गेंदबाजी की गति के बारे में नहीं सोचता हूं। अभ्यास के दौरान हालांकि मैं अपनी ताकत को बढ़ाने पर जोर देता हूं। तेज गति की गेंद ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं मैदान पर करना चाहता हूं। मैं खेल के दौरान गेंदबाजी करते समय सिर्फ सही ‘लेंथ’ पर टप्पा करने की कोशिश करता हूं।’’

नयी गेंद से गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार कैगिसो रबाडा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ रबाडा ने काफी कुछ सीखा है। हम एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, हमारी एकदूसरे को लेकर समझ बढ़ती गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!