लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 11 रन से हराया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:56 IST

Open in App

हरारे, 21 अप्रैल पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत बुधवार को यहां पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 11 रन से शिकस्त दी।

पाकिस्तान ने रिजवान के नाबाद 82 रन से सात विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने सात विकेट पर 138 रन बनाये।

पाकिस्तान ने हालांकि कप्तान बाबर आजम का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया था और फखर जमां भी 13 रन बनाकर आउट हो गये थे। पर रिजवान एक छोर पर डटे रहे और टीम को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। रिजवान ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का जमाया।

जिम्बाब्वे की टीम 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और उसने तीसरे ही ओवर में दो विकेट खो दिये। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। टीम के लिये क्रेग इरविन ने सर्वाधिक 34 रन बनाये और ल्यूक जोंगवे ने अंत में नाबाद 30 रन की पारी खेली जिन्होंने दो विकेट भी झटके थे।

पाकिस्तान के लिये उस्मान कादिर ने तीन जबकि मोहम्मद हसनैन ने दो विकेट हासिल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!