लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराया, टी20 श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:21 IST

Open in App

रावलपिंडी, 10 नवंबर (एपी) पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां एल्टन चिगुम्बुरा के विदाई अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर ट्वेंटी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

चिगुम्बुरा (34 वर्ष) जब अंतिम बार बल्लेबाजी के लिये उतरे तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। हालांकि जिम्बाब्वे का यह अनुभवी बल्लेबाज केवल चार गेंद ही खेल सका और दो रन बनाकर आउट हो गया। जिम्बाब्वे ने नौ विकेट गंवाकर 129 रन का स्कोर बनाया।

लेग स्पिनर उस्मान कादिर ने 13 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे उन्होंने अपनी पदार्पण श्रृंखला में आठ विकेट हासिल किये।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने 15.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की।

कप्तान बाबर आजम से पहले सलामी बल्लेबाज के तौर पर पदार्पण करने वाले अब्दुल्लाह शफीक ने नाबाद 41 रन जबकि चौथा टी20 मैच खेल रहे खुशदिल शाह ने 15 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से नाबाद 30 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!