लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन प्रभाव: इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम विश्व चैंपियनशिप से हटी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के फैलने से चिंतित इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम ने रविवार से स्पेन के हुएलवा में शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।

बैडमिंटन इंडोनेशिया ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इंडोनेशिया बैडमिंटन टीम स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर 2021 तक होने वाली 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हट गई है।’’

महासंघ ने कहा, ‘‘इस फैसले के बाद इंडोनेशिया की टीम अब तुरंत 2022 में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करेगी।’’

आल इंडोनेशिया बैडमिंटन महासंघ (पीबीएसआई) ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफे के बाद यह फैसला किया गया है।

पीबीएसआई के विकास एवं प्रदर्शन विभाग के प्रमुख रियोनी मेनाकी ने कहा, ‘‘हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च है। हमने खिलाड़ियों के साथ भी चर्चा की है और वे विश्व चैंपियनशिप से हटने के लिए राजी हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा महामारी के बीच इंडोनेशिया सरकार ने भी विदेशी यात्रा गतिविधियों को कम करने की अपील की है। साथ ही कई यूरोपीय देशों में तेजी से कोविड-19 मामलों में इजाफा हो रहा है। ’’

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने भी इंडोनेशिया के हटने की पुष्टि की लेकिन साथ ही इस फैसले पर निराशा भी जताई।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ पीबीएसआई के फैसले से निराश है और खेद है कि उन्होंने ड्रॉ के बाद टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि अब बीडब्ल्यूएफ और स्पेन बैडमिंटन महासंघ का ध्यान स्थानीय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और सफल विश्व चैंपियनशिप के आयोजन पर है जिसमें सभी खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और हितधारकों के लिए विस्तृत सुरक्षा प्रोटोकॉल भी शामिल हैं। ’’

इंडोनेशिया की टीम के हटने से टूर्नामेंट की चमक फीकी हो जाएगी। इंडोनेशिया की टीम में पुरुष युगल में केविन संजय और मार्कस फर्नाल्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी के अलावा दूसरी वरीय और गत चैंपिपयन मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान तथा फजर अल्फियान और रियान अर्दियांतो की छठी वरीय जोड़ी भी शामिल थी।

पुरुष एकल में टीम में पांचवें वरीय एंथोनी गिनटिंग और सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी शामिल थे। इसके अलावा ओलंपिक चैंपियन और छठी वरीय ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु की महिला युगल जोड़ी भी टीम का हिस्सा थी।

पिछले साल इंडोनेशिया की टीम कोविड-19 महामारी के डेनमार्क के आरहस में हुए थॉमस एवं उबेर कप से भी हट गई थी लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद जब इस साल अक्टूबर में इसका आयोजन हुआ तो टीम ने 19 साल बाद खिताब जीता।

भारत ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है और गत चैंपियन पीवी सिंधू बाली से सीधे प्रतियोगिता के लिए स्पेन पहुंचेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!