लाइव न्यूज़ :

मैराथन के लिए ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता सात मार्च को दिल्ली में

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी तोक्यो ओलंपिक की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता ‘नयी दिल्ली राष्ट्रीय मैराथन 2021’ का आयोजन यहां सात मार्च को होगा। इस आयोजन को भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) से मान्यता मिली है।

रशपाल सिंह और ज्योति गावटे 2020 सत्र में क्रमशः दो घंटे 23 मिनट एवं 29 सेकेंड और दो घंटे 50 मिनट एवं 37 सेकेंड के साथ पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते थे।

एएफआई से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एजियास फेडरल जीवन बीमा नयी दिल्ली राष्ट्रीय मैराथन 2021 को भारतीय एथलेटिक्स संघ से मान्यता मिला है और इसका आयोजन नयी दिल्ली में सात मार्च को होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मैराथन में पूर्ण मैराथन के एथलीटों के प्रदर्शन को तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में चयन / भागीदारी के लिए मान्य माना जाएगा, बशर्ते कि वे विश्व एथलेटिक्स द्वारा निर्धारित योग्यता हासिल करें।’’

पुरुषों और महिलाओं के लिए तोक्यो ओलंपिक मैराथन क्वालीफाइंग समय क्रमशः दो घंटे 11 मिनट एवं 30 सेकेंड और दो घंटे 29 मिनट एवं 30 सेकेंड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी दफ़्तर के चपरासी से पार्षद तक: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में रमेशभाई भील की बड़ी जीत

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

ज़रा हटकेट्रैक पर रफ्तार भर रही ट्रेन के ग्रीन सिग्नल को 'लाल' कर दे रहे हैं बंदर?, गेटमैन की नौकरी पर आफत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!