लाइव न्यूज़ :

अब अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देने का समय है : नीरज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 12:50 IST

Open in App

चुला विस्टा (अमेरिका), आठ दिसंबर भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिये तोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि अब अतीत की बात है और वह अभ्यास के लिये यहां पहुंचने के बाद आगामी वर्षों में सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

चोपड़ा कोच क्लॉज बार्तोनिज की देखरेख में 90 दिन तक यहां की विश्वस्तरीय सुविधाओं में अभ्यास करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने पिछले शुक्रवार को उनके प्रस्ताव को तुरत-फुरत मंजूरी दे दी थी।

चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘यह समय अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। प्रतियोगिता से इतर अभ्यास के लिये पहुंच गया हूं तथा और बेहतर बनने के लिये प्रक्रिया शुरू करने को उत्सुक हूं। ’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रस्ताव को चार घंटे के भीतर मंजूरी दे दी गयी थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चोपड़ा रविवार को रवाना हो सकें।

प्रतिष्ठित चुला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के लिये लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत स्वीकृत लागत 38 लाख रुपये होगी।

चोपड़ा ने लिखा, ‘‘साइ महानिदेशक, टॉप्स और एएफआई के अधिकारियों तथा इसे साकार करने में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का आभारी हूं।’’

चोपड़ा ने तोक्यो में सात अगस्त को 87.85 मीटर भाला फेंककर एथलेटिक्स में भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!