लाइव न्यूज़ :

नॉर्थईस्ट और हैदराबाद की नजरें तीसरें स्थान पर पहुंचने पर

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:20 IST

Open in App

वास्को, छह फरवरी पिछले सत्र में हैदराबाद एफसी और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तालिका में सबसे नीचे थे लेकिन इस सत्र जब रविवार को जब दोनों का आमना-सामना होगा तो उनकी नजरें तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने की होगी।

दोनों टीमों ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और वे प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दौड़ में बने है। दोनों टीमों ने नाम 15 मैचों में 22-22 अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हैदराबाद चौथे जबकि नार्थईस्ट पांचवें पायदान पर है।

हैदराबाद की टीम पिछले सात मैचों से अजेय है जबकि नार्थईस्ट की टीम पांच मैचों से अजेय हैं। नार्थईस्ट ने ये पांचों मैच अंतरिम कोच खालिद जमील के देखरेख में खेले है।

हैदराबाद के कोच मैनुएल मारक्वेज विपक्षी टीम क्र हालिया प्रदर्शन से वाकिफ है। उन्होंने कहा, ‘‘खालिद का काम अच्छा है क्योंकि एटीके मोहन बागान, जमशेदपुर और मुम्बई सिटी के खिलाफ जीतना आसान नहीं है। साथ ही अगर आप गोवा के खिलाफ 0-2 से पीछे हैं और फिर आप 2-2 से ड्रा खेलते हैं तो यह शानदार उपलब्धि है। मेरी नजर में खालिद ने खिलाड़ियों के अंदर आत्मविश्वास का संचार किया है हम अगर अपने तरीके पर कायम रहे तो हमारे जीतने के पूरे आसार हैं।’’

खालिद हालांकि मानते हैं कि टीम की हालिया सफलता किसी एक खिलाड़ी के कारण नहीं बल्कि सबकी मेहनत का नतीजा है। खालिद ने कहा, ‘‘यह जीत किसी एक की मेहनत का नतीजा नही है। हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है, खिलाड़ी अपना काम कर रहे।हैदराबाद एक अच्छी टीम है और वे बहुत अच्छी तैयारी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!