लाइव न्यूज़ :

पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता शरद की सर्जरी नहीं, दो महीने विश्राम की सलाह

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर तोक्यो पैरालम्पिक के कांस्य पदक विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी शरद कुमार को सर्जरी की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें दो महीने पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है ।

शरद को पिछले महीने सीने में जलन की शिकायत हुई थी । उनके कुछ टेस्ट कराये गए जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था । कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन आगे के उपचार के लिये कुछ और टेस्ट कराये गए ।

शरद ने कहा ,‘‘ टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने दो महीने पूरे आराम की सलाह दी है । इसके साथ ही दवाइयां भी लेनी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शुक्र है कि सर्जरी की जरूरत नहीं है । मैं उसी के बारे में सोचकर चिंतित था । मैं सोच रहा था कि इसका कैरियर पर क्या असर पड़ेगा । अब राहत महसूस कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!