लाइव न्यूज़ :

सितारों से सजे भारत पर हावी होने की पूरी तैयारी के साथ उतरा था न्यूजीलैंड : गैरी स्टीड

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:19 IST

Open in App

दुबई, एक नवंबर न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम कई स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाकर हावी होने की पूरी तैयारियों के साथ उतरी थी।

न्यूजीलैंड ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया तथा भारत को रविवार को यहां आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत कर दी।

टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया और उन्हें सात विकेट पर 110 रन ही बनाने दिये। स्टीड इस विशेष प्रदर्शन से खुश हैं।

स्टीड ने स्टफ.सीओ.एनजेड से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैंने टी20 में किसी गेंदबाजी टीम के जितने प्रदर्शन देखे उनमें यह सर्वश्रेष्ठ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को 110 रन पर रोकना वास्तव में विशेष था और इसके बाद मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी।’’

स्टीड ने कहा कि उनकी रणनीति नियमित अंतराल में विकेट लेकर भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को डेथ ओवरों से पहले आउट करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो रणनीति बनायी थी उस पर खिलाड़ियों ने अच्छी तरह से अमल किया। हमने आक्रामक रवैया अपनाया। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम विकेट लेते रहे ताकि उनकी टीम अपने शीर्ष बल्लेबाजों के साथ डेथ ओवरों तक नहीं जा पाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप भारत जैसी स्टार खिलाड़ियों वाली टीम से खेलते हो तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप उन पर हावी होकर खेलो। अगर आप उन पर दबाव बना देते हो तो इससे आप मैच में हावी होकर खेल सकते हो। हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह शानदार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!