लाइव न्यूज़ :

मुश्ताक अली ट्रॉफी : अहमदाबाद में नॉकआउट, मुंबई, कोलकाता , चेन्नई में होंगे मैच

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:11 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैम्पियनशिप के नॉकआउट मैच होंगे । ये मैच 20 से 31 जनवरी के बीच खेले जायेंगे ।

बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा सभी प्रदेश संघों के सचिवों को भेजे गए पत्र के अनुसार टीमें छह समूहों में बांटी जायेंगी । इनमें पांच एलीट समूह और एक प्लेट समूह होगा । लीग चरण के मैच मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर, चेन्नई और वडोदरा में खेले जायेंगे ।

पत्र में कहा गया ,‘‘ बीसीसीआई घरेलू सत्र की शुरूआत सैयद मुश्ताक अली टी20 चैम्पियनशिप से 10 जनवरी को करेगा ।’’

शाह ने कहा ,‘‘ टीमों को अपने अपने मेजबान शहरों में दो जनवरी को एकत्र होना होगा । इसके साथ ही कोरोना वायरस टेस्ट भी होंगे जबकि प्रदेश के पृथकवास प्रोटोकॉल का भी पालन किया जायेगा । ’’

प्लेट समूह के मैच चेन्नई में होंगे जिसमें आठ टीमें होंगी । बाकी 30 टीमों को पांच एलीट समूहों में बांटा गया है जिसमें हर समूह में छह टीमें होंगी ।

नॉकआउट चरण 26 जनवरी से शुरू होगा जबकि क्वार्टर फाइनल 26 और 27 जनवरी को खेले जायेंगे ।सेमीफाइनल 29 जनवरी को और फाइनल 31 जनवरी को अहमदाबाद में होगा ।

खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट दो, चार और छह जनवरी को होंगे । इसके नतीजे अगले दिन घोषित होंगे ।

नॉकआउट से पहले भी 20 और 22 जनवरी को कोरोना टेस्ट होंगे ।

कोरोना महामारी के कारण विलंब से शुरू हो रहे घरेलू सत्र का यह पहला टूर्नामेंट होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!