लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद हुसामुद्दीन राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:39 IST

Open in App

बेल्लारी (कर्नाटक), 18 सितंबर राष्ट्रमंडल खेलों (2018)  के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने शनिवार को यहां जारी पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपनी शानदार लय जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) का प्रतिनिधित्व कर रहे गत चैंपियन हुसामुद्दीन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ के साहिल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। अंतिम-आठ में उनका सामना कल महाराष्ट्र के रुषिकेश गौड़ से होगा।

  इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में आयोजित टूर्नामेंट में 57 किग्रा के एक अन्य मुकाबले में शानदार लय में चल रहे हरियाणा के सचिन ने मणिपुर के जोबिसन येंगकोकपम को परास्त किया। इस साल (2021) के विश्व युवा चैंपियन सचिन ने शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुके गौरव बिधूड़ी को हराकर उलटफेर किया था। उन्होंने शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराते हुए क्वार्टर में अपना स्थान पक्का किया।

गोवा के रोशन जमीर (54 किग्रा) ने इस बीच दिन के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक में राजस्थान के सूरज भान सिंह को 3-2 से हराया। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक खेल का मुआयना किया लेकिन रोशन ने अंतिम दौर में प्रभावी प्रभावशाली प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया।

राजस्थान के भीम प्रताप सिंह (51 किग्रा) और दिल्ली के रोहित मोर (57 किग्रा) ने चैंपियनशिप के चौथे दिन 5-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 60 किग्रा भार वर्ग में त्रिपुरा के परविंदर पूनिया ने तमिलनाडु के प्रभु मुरली को 5-0 से हराया।

चंडीगढ़ के अमन (67 किग्रा) और सचिन (71 किग्रा) ने अपनी आक्रामक मुक्केबाजी से सभी को प्रभावित किया। दोनों के मुकाबलों को रेफरी ने दूसरे दौर में रोक दी और ‘आरएससी’ के आधार पर विजेता घोषित किया। अमन ने उड़ीसा के एसआर साहू को और सचिन ने उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह को शिकस्त दी।

इस चैंपियनशिप का फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी 2021 एआईबीए एलीट पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वालीफाई करेंगे, जिसका आयोजन 24 अक्टूबर से छह नवंबर तक सर्बिया के बेलग्रेड में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!