लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में, मुकाबला जोकोविच से

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:32 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 फरवरी (एपी) रूस के दानिल मेदवेदेव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा ।

क्वार्टर फाइनल में रफेल नडाल को चार घंटे तक चले मुकाबले में हराने वाले सिटसिपास उस लय को बरकरार नहीं रख सके और मेदवेदेव ने उन्हें 6 . 4, 6 . 2, 7 . 5 से हराया । यूनान के 22 वर्ष के सिटसिपास पर थकान का असर साफ नजर आ रहा था ।

दूसरी ओर मेदवेदेव शानदार फॉर्म में थे और उनकी सर्विस सिर्फ एक बार टूटी । उन्होंने 17 ऐस और 46 विनर लगाये ।

फाइनल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव का सामना आठ बार के आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन जोकोविच से होगा जो 17 ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर चुके हैं ।

जोकोविच ने सेमीफाइनल में 114वीं रैंकिग वाले क्वालीफायर असलान करात्सेव को मात दी थी ।

मेदवेदेव 2019 अमेरिकी ओपन के फाइनल में नडाल से हारे थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह महानतम खिलाड़ियों में से एक के खिलाफ मेरा पहला फाइनल था और रविवार को मैं एक और महान खिलाड़ी से फाइनल खेलूंगा ।’’

मेदवेदेव को सेमीफाइनल जीतने में बस 75 मिनट लगे । सिटसिपास ने तीसरे सेट में लगातार तीन गेम जीतकर वापसी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!