लाइव न्यूज़ :

मैरीकॉम, लवलीना एशियाई चैम्पियनशिप के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) 21 से 31 मई तक यहां होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम की चुनौती की अगुआई करेंगी।

मैरीकॉम छह बार की एशियाई पदकधारी हैं, जिसमें पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने 2019 में पिछले चरण इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने का फैसला किया था।

उन्होंने एक साल पहले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में हाल में स्पेन में कांस्य पदक जीता था।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिये चुनी गयी टीम में दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) भी शामिल हैं। असम की यह मुक्केबाज ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।

सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) टीम में दो अन्य मुक्केबाज हैं जो ओलंपिक के लिये जगह पक्की कर चुकी हैं। सिमरनजीत ने चैम्पियनशिप के पिछले चरण में रजत पदक जीता था जिसका आयोजन बैंकॉक में किया गया था।

वहीं पूजा लगातार दूसरा एशियाई स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालने का प्रयास करेंगी। उन्होंने 81 किग्रा वजन वर्ग में 2019 में पहला स्थान प्राप्त किया था।

स्पेन में पिछले महीने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली जैसमीन (57 किग्रा) को अपने से अधिक अनुभवी मनीषा पर तरजीह दी गयी है जिन्होंने 2019 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

जैसमीन ने चयन ट्रायल्स में मनीषा को शिकस्त दी थी। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन साक्षी भी टीम में है।

टीम इस प्रकार है : मोनिका (48 किग्रा), मैरीकॉम (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैसमीन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), प्विलाओ बासुमत्री (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), साविटी (81 किग्रा), अनुपमा (81 किग्रा से अधिक)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!