लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल में पहले चरण में पीएसजी को हराया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:09 IST

Open in App

पेरिस, 29 अप्रैल (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चैंपियन्स लीग फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले चरण में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से हराया।

पीएसजी ने कप्तान मार्किन्होस के गोल की मदद से 15वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी और वह मध्यांतर तक 1-0 से आगे था।

सिटी के कप्तान केविन डि ब्रूएन ने 64वें मिनट में गोलकीपर केलर नवास की गलती का फायदा उठाकर बराबरी का गोल दागा। रियाद महारेज ने 71वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके सिटी को आगे किया।

एक अन्य सेमीफाइनल में चेल्सी ने मंगलवार को पहले चरण के मैच में रीयाल मैड्रिड को 1-1 से बराबरी पर रोका था।

सिटी और पीएसजी के बीच दूसरे चरण का मैच पांच मई जबकि चेल्सी और रीयाल के बीच छह मई को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!