लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर काफी कुछ सीखने को मिला: त्यागी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:23 IST

Open in App

अबुधाबी, 24 सितंबर राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने कहा कि पिछले साल नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से काफी कुछ सीखने को मिला। इस दौरान उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी काफी कुछ सीखने को मिला।

त्यागी ने आखिरी ओवर में चार रन का बचाव कर अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार को यादगार जीत दिलवायी।

त्यागी ने कहा, ‘‘ जब मैं ऑस्ट्रेलिया गया था तो मैंने बहुत कुछ सीखा। बहुत सारे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी एक युवा टूर्नामेंट जीत सकता है और मैं भी भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं।’’

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह ने पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवरों की शानदार गेंदबाजी के बाद त्यागी की प्रशंसा की थी।

त्यागी ने कहा, ‘‘ जब मैं ऑस्ट्रेलिया गया तो मैं जसप्रीत भैया के पास जाने में घबरा रहा था लेकिन वह मेरे पास आये और मुझसे कई चीजों पर चर्चा की और यह मेरे लिए एक बड़ा क्षण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ निजी तौर पर जब मैंने देखा कि उन्होंने मेरे बारे में ट्वीट किया है तो मुझे बहुत खुशी हुई क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं और वह मेरे आदर्श हैं और उन्होंने मेरे बारे में ट्वीट किया है।’’

इस मैच के आखिरी ओवर में पंजाब की टीम को जीत के लिए चार रन चाहिए थे जब इस युवा गेंदबाज ने सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट चटकाये जिससे टीम ने दो रन की यादगार जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!