लाइव न्यूज़ :

घरेलू लीग में यूवेंटस का खराब प्रदर्शन जारी, वेनेजिया ने बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: December 12, 2021 10:11 IST

Open in App

मिलान, 12 दिसंबर (एपी) यूवेंटस का घरेलू लीग में खराब प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा जब सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में उसे निचली लीग में खिसकने का खतरा झेल रहे वेनेजिया ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

अल्वारो मोराता ने यूवेंटस को बढ़त दिलाई थी लेकिन दूसरे हाफ में मातिया अरामु ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया जिसके बाद दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं।

यूवेंटस ने इसी हफ्ते चैंपियन्स लीग में ग्रुप विजेता के रूप में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन सिरी ए में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

शनिवार को ड्रॉ के बाद यूवेंटस की टीम शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से 11 अंक पीछे है। टीम के 17 मैच में 28 अंक हैं। वेनेजिया इतने ही मैचों में 16 अंक के साथ 16वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!