लाइव न्यूज़ :

जापान ने संक्रमण रोकने के लिये वायरस आपातकाल बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:17 IST

Open in App

तोक्यो, 28 मई (एपी) जापान ने शुक्रवार को तोक्यो और अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस के कारण लगे आपातकाल को 20 और दिन बढ़ा दिया है क्योंकि संक्रमण के मामले बढ़ने की रफ्तार अभी तक धीमी नहीं हो रही है जबकि देश 50 दिन के अंदर ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ओसाका में मामलों की संख्या ज्यादा ही है और वहां चिकित्सीय प्रणाली पर अब भी अतिरिक्त भार बना हुआ है।

जापान की राजधानी और आठ अन्य शहरों में मौजूदा आपात स्थिति अगले सोमवार तक खत्म होनी थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में अस्पतालों में अब भी काफी कोविड-19 संक्रमित मरीज आ रहे हैं और हाल में गंभीर मामलों की संख्या भी काफी रही थी।

होकाइडो से फुकुओका तक नौ क्षेत्रों में आपात काल 20 दिन तक बढ़ा दिया गया है। ओकिनावा में पहले ही 20 जून तक आपात स्थिति जारी रहेगी।

ओलंपिक आयोजकों को इस तारीख तक फैसला करना होगा कि वे किसी भी दर्शक को अनुमति देंगे या नहीं क्योंकि विदेशी दर्शकों को महीनों पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जापान के एथलीटों के टीकाकरण की प्राथमिकता की योजना के भी तभी शुरू होने की उम्मीद है।

महामारी के कारण एक साल तक स्थगित किये गये ओलंपिक खेलों को 23 जुलाई से शुरू होना है और उसे नये वैरिएंट की चिंता है जबकि जापान में धीमे टीकाकरण अभियान से जनता, चिकित्सीय विशेषज्ञ और यहां तक कि एक प्रायोजक ने खेलों को रद्द करने की बात कही।

विशेषज्ञों ने चेताया है कि यह वैरिएंट ज्यादा लोगों को संक्रमण की चपेट में ले रहा है और उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर रहा है जिससे अस्पताल भरे हुए हैं।

नौकरशाही और योजना में गलती और खामियों के कारण जापान टीकाकरण अभियान में पिछड़ रहा है। केवल 2.3 प्रतिशत जनसंख्या का ही पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है और उम्रदराज वयस्कों के टीकाकरण का मौजूदा चरण भी खेलों के शुरू होने से पहले समाप्त नहीं होगा।

फिर भी सुगा और उनकी सरकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी कहा कि खेलों का आयोजन किया जायेगा, भले ही मेजबान शहर तोक्यो में आपातकाल लगा हो।

जापान में अभी तक 730,000 कोरोना वायरस के मामले आये हैं और 12,700 लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!