लाइव न्यूज़ :

प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए जमशेदपुर की नजरें ईस्ट बंगाल को हराने पर

By भाषा | Updated: February 6, 2021 17:05 IST

Open in App

मडगांव, छह फरवरी जमशेदपुर एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां जब ईस्ट बंगाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए जीत की लय बरकरार रखने पर होगी।

कोच ओवन कॉयले की टीम जमशेदपुर एफसी 15 मैचों में 18 अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है जो चौथे स्थान पर काबिज टीम से चार अंक कम है। उनके पास इस अंतर को कम करने के लिए पांच मैच है।

पिछले मैच में ओडिशा एफसी के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली जमशेदपुर की टीम ईस्ट बंगाल के खिलाफ इस लय को जारी रखने की कोशिश करेगी।

कोच कॉयले ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों ने काफी कड़ी मेहनत की है। वे हर मुकाबले में सकारात्मक नजरिये के साथ उतरे और हमें इसे जारी रखने की जरूरत है। ’’

दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में ईस्ट बंगाल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जमशेदपुर एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोका था।

कॉयले ने कहा, ‘‘ ईस्ट बंगाल बहुत ही खतरनाक टीम है। उनकी टीम में शानदार खिलाड़ी है लेकिन वे बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में अच्छा नहीं कर सकें। उनकी टीम भी खुद को दौड़ में बनाये रखने के लिए जीत की कोशिश करेगी।’’

ईस्ट बंगाल के नजरिये से भी यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि इसमें हार से टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी। टीम 15 मैचों में 13 अंक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर है।

टीम को इस मैच में मुख्य कोच रॉबी फोलेर की कमी खलेगी जो निलंबित है। सहायक कोच टोनी ग्रैंट ग्रांट ने कहा, ‘‘जब आप हमारी स्थिति का आकलन करेंगे तो हमें आखिरी क्षणों में आईएसएल में शामिल किया गया और सत्र से पहले हमें सिर्फ दो सप्ताह का समय मिला। मुझे लगता है टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस संघर्ष को जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!