लाइव न्यूज़ :

टेस्ट मैचों पर ध्यान देने के लिये भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला से हटे जैमीसन

By भाषा | Updated: November 17, 2021 10:49 IST

Open in App

जयपुर, 17 नवंबर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करने के लिये तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से हटने का फैसला किया है।

जैमीसन इस तरह के कप्तान केन विलियमसन की श्रेणी में शामिल हो गये हैं जिन्होंने 25 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये टी20 मैचों से हटने का फैसला किया था। टेस्ट श्रृंखला नये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली श्रृंखला होगी।

स्टफ.सीओ.एनजेड के अनुसार कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘हमने केन और काइल से बातचीत करने के बाद फैसला किया कि वे टी20 श्रृंखला में नहीं खेलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे दोनों टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे और मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि टेस्ट टीम में शामिल कुछ अन्य खिलाड़ी भी पूरी श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। ’’

स्टीड ने कहा, ‘‘यह पांच दिन के अंदर तीन टी20 मैचों का आयोजन और तीन विभिन्न शहरों की यात्रा करने के कारण संतुलन स्थापित करने का समय है। यह बहुत व्यस्त समय है।’’

न्यूजीलैंड ने इस साल जुलाई में इंग्लैंड के साउथम्पटन में भारत को आठ विकेट से हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!