लाइव न्यूज़ :

जडेजा अब बेहतर बल्लेबाज बन गये हैं : बांगड़

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ ने रविवार को कहा कि रविंद्र जडेजा में एक बल्लेबाज के रूप में काफी सुधार हुआ है और उन्होंने यहां इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आलराउंडर के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मैच का रुख पलटने वाला करार दिया।

जडेजा के नाबाद 62 रन के दम पर सीएसके ने चार विकेट पर 194 रन बनाये और फिर आरसीबी को नौ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। जडेजा ने 13 रन देकर तीन और इमरान ताहिर ने 16 रन देकर दो विकेट लिये।

जडेजा ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 37 रन बनाये।

बांगड़ ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां, जब से वह (जडेजा) नियमित रूप से टेस्ट प्रारूप में खेल रहा है तब उसे उसने काफी आत्मविश्वास हासिल किया है तथा वह यहां तक कि विदेशों में भी टीम में योगदान दे रहा है। अब वह बेहतर बल्लेबाज बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और हम सभी जानते हैं कि उसमें काफी क्षमता है और वह ऐसा बल्लेबाज है जो घरेलू स्तर पर तीन तिहरे शतक लगा चुका है। इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वह भारतीय टीम और सीएसके की तरफ से अपना योगदान दे रहा है।’’

बांगड़ ने कहा, ‘‘आज उसने मैच का रुख पलटा और पूरा श्रेय सीएसके को जाता है। उसने खेल के हर विभाग में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!