लाइव न्यूज़ :

आईएसएल : ओडिशा और नार्थईस्ट युनाइटेड का मैच ड्रॉ

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:22 IST

Open in App

बम्बोलिम , 22 दिसम्बर ओडिशा एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने सातवें मैच में भी जीत का खाता नहीं खोल पाई और टीम को मंगलवार को जीएमसी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

नॉर्थईस्ट को आठ मैचों में पांचवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 11 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। वहीं ओडिशा एफसी को सात मैचों में दूसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम दो अंकों के साथ 10वें नंबर पर है।

ओडिशा के लिए डिएगो मॉरिसियो ने 23वें और कोले एलेक्जेंडर ने 67वें मिनट में गोल किया। वहीं, नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए कप्तान बेंजामिन लाम्बोट ने 45वें और क्वेसी अपियाह ने 67वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।

हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने आक्रामक शुरूआत की और शुरूआती कुछ मिनटों में तीन बार अपना खाता खोलने से चूक गई। इसके बाद 17वें मिनट में नॉर्थईस्ट के डायलन फॉक्स और इसके दो मिनट बाद ही ओडिशा के डिएगो मॉरिसियो को येलो कार्ड दिखाया गया।

मॉरिसियो ने इस कार्ड के बावजूद गोल करने के मौके जारी रखे, जिसमें उसे सफलता भी हाथ लगी। मॉरिसियो ने 23वें मिनट में हेंड्री एंटॉनी के असिस्ट पर बॉक्स के बाहर से शानदार गोल करते हुए ओडिशा एफसी को 1-0 से आगे कर दिया।

इस गोल के बाद ओडिशा के खिलाड़ी जश्न में डूबे थे कि तभी असिस्टेंट ने इसे आफसाइड करार दे दिया। खिलाड़ियों ने रेफरी से बातचीत की और फिर इसे गोल करार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!