लाइव न्यूज़ :

आईओए ने 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुवाहाटी में 19 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान नए पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए चुनावों की अधिसूचना जारी की।

आईओए की ओर से जारी नामांकन पत्र के अनुसार नामांकन की समीक्षा छह दिसंबर को होगी।

अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक पद के नामांकन को एक प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित किया जाना चाहिए जिसका नाम चुनाव की मतदान सूची में शामिल हो। चुनाव की मतदाता सूची को अध्यक्ष और महासचिव एक दिसंबर को जारी करेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, ‘‘किसी भी मान्यता प्राप्त इकाई द्वारा भेजे गए अधिकृत प्रतिनिधियों की सूची में हितों का टकराव होने की दशा में अध्यक्ष द्वारा भेजी गई सूची को मतदान सूची के रूप में स्वीकार किया जाएगा।’’

कोई भी व्यक्ति पदाधिकारी या कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में एक पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार को प्रस्तावक या अनुमोदक के रूप में नामित करने का पात्र नहीं होगा।

नामांकन दो से चार दिसंबर तक किए जा सकते हैं जबकि चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची आठ दिसंबर को सार्वजनिक की जाएगी।

कोविड-19 महामारी को देखते उम्मीदवार अपने नामांकन ईमेल के जरिए भेज सकते हैं या निजी तौर पर यहां आईओए कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के जरिए एक अध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और कार्यकारी परिषद के 10 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होगा और इसलिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है।

निवर्तमान अध्यक्ष नरिंदर बत्रा आईओए अध्यक्ष पद के चार साल के एक और कार्यकाल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

खेल संहिता के तहत मौजूदा महासचिव राजीव मेहता इसी पद पर तीसरी बार चयन से प्रतिबंधित होंगे। उनका दूसरा कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार आईओए का संविधान मेहता को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की स्वीकृति देता है लेकिन खेल संहिता के तहत इसकी स्वीकृति होगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!