लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसकी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:37 IST

Open in App

लुसाने, 12 अप्रैल ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ प्रो लीग के मैचों में लगातार दो जीत के बाद भी भारतीय पुरूष हॉकी टीम सोमवार को जारी एफआईएच विश्व रैकिंग में एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गयी है।

भारतीय टीम ने रविवार को ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को हराया था।

जनवरी में चौथे स्थान पर पहुंचने वाली भारतीय टीम अधिक पिछली रैंकिंग (2064.10) के मुकाबले अधिक अंक (2223.458) हासिल करने के बाद भी एक स्थान नीचे खिसक गयी।

इस रैंकिंग में विश्व और यूरोपीय चैंपियन बेल्जियम (2602.31 अंक) शीर्ष पर है जबकि 2019 एफआईएच हॉकी प्रो लीग विजेता ऑस्ट्रेलिया (2489.53 अंक) दूसरे स्थान पर है।

जर्मनी (2253.48 अंक) तीसरे और नीदरलैंड 2232.48 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

शीर्ष 10 टीमों में आर्जेंटीना छठे, इंग्लैंड सातवें, न्यूजीलैंड आठवें, स्पेन नौवें और कनाडा 10वें पायदान पर हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में भारतीय टीम 1643 अंक के साथ पहले की तरह नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड (2772.08 अंक) , अर्जेंटीना (2235.59 अंक) और जर्मनी (2153.30 अंक) इस रैंकिंग में शीर्ष तीन टीमें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!