लाइव न्यूज़ :

अगर गुलाबी गेंद सीम लेती है तो हमारे तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं : वुड

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 फरवरी तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि भारत के खिलाफ दिन रात के आगामी टेस्ट में अगर गेंद सीम लेती है तो जेम्स एंडरसन जैसे उनके बेहतरीन सीम गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं ।

चार टेस्ट की श्रृंखला फिलहाल 1 . 1 से बराबर है । तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से एक लाख दर्शक क्षमता वाले मोटेरा स्टेडियम पर होगा ।

वुड ने कहा ,‘‘ गेंद सीम लेती है तो हमें पता है कि हमारे सीम गेंदबाज कितने उम्दा है । हमारे पास कौशल की कमी नहीं है और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ सीमर भी हैं ।’’

उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘उम्मीद है कि गेंद सीम लेगी और पिच से भी मदद मिलेगी । इससे हमारा आत्मविश्वास बढेगा ।’’

जॉनी बेयरस्टॉ और वुड तीसरे टेस्ट के लिये टीम से जुड़े हैं ।

पारिवारिक कारणों से आईपीएल 2021 की नीलामी से नाम वापिस लेने वाले वुड ने कहा कि यह काफी कठिन फैसला था लेकिन वह परिवार के साथ समय बिताने के अलावा इंग्लैंड के लिये खेलने को तरोताजा रहना चाहते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर यह काफी कठिन फैसला था क्योंकि आईपीएल से काफी पैसा मिलता है । लेकिन मैं इतना समय परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था और दूसरा इंग्लैंड के लिये खेलने को तरोताजा रहना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!