लाइव न्यूज़ :

मैने ऋषभ से कहा था कि सुपर ओवर डाल सकता हूं : अक्षर

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:45 IST

Open in App

चेन्नई, 26 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के बायें हाथें के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को वह सुपर ओवर डालने के इच्छुक थे । कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद यह उनका पहला मैच था ।

इस अहम ओवर में गेंद मिलने के बाद अक्षर ने डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन जैसे खतरनाक खिलाड़ियों के सामने सिर्फ सात रन दिये । दिल्ली ने यह रोमांचक मैच जीता ।

अक्षर ने कहा ,‘‘ जब मैं ड्रेसिंग रूम में था तो मुझे पता था कि पिच स्पिनरों की मदद करेगी । हमने काफी चर्चा की और पहले सोचा कि बायां . दाहिना संयोजन देखते हुए तेज गेंदबाज को उतारना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके बाद जब हम मैदान पर जा रहे थे तो मैने सोचा कि स्पिनर भी प्रभावी हो सकते हैं । मैने ऋषभ से कहा कि मैं गेंदबाजी कर सकता हूं । उसने कोच रिकी पोंटिंग से बात की और ऐन मौके पर तय हुआ कि मैं ओवर डालूंगा ।’’

अंतिम एकादश में लौटने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपनी ओर से तैयार था । टीम प्रबंधन ने मुझसे पूछा कि कोरोना से उबरने के बाद कैसा लग रहा है । मैं चार सत्र कर चुका था और बेहतर महसूस कर रहा था ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोरोना संक्रमण से पहले मैंने टेस्ट और टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी तो पूरा आत्मविश्वास था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!