लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने गत चैम्पियन कर्नाटक को हराया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:14 IST

Open in App

बेंगलुरू, 20 फरवरी रिंकू सिंह के नाबाद 62 रन की मदद से उत्तर प्रदेश ने गत चैम्पियन कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी के वर्षाबाधित मैच में वीजेडी प्रणाली से नौ रन से हरा दिया ।

जीत के लिये 50 ओवर में 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश ने 32 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बना लिये थे । उत्तर प्रदेश की रनगति काफी धीमी थी लेकिन इसके बाद रिंकू ने 61 गेंद की 61 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा ।

बारिश के कारण 45 . 2 ओवर के बाद खेल रोके जाने के समय उत्तर प्रदेश ने चार विकेट पर 215 रन बनाये थे जो संशोधित लक्ष्य 207 रन से नौ रन अधिक था ।

उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 67 गेंद में 54 और करण शर्मा ने 74 गेंद में 40 रन बनाये । पहले पांच ओवर में कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन और प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ नौ रन दिये ।

इससे पहले केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे और कृष्णप्पा गौतम के बिना उतरी कर्नाटक की शुरूआत धीमी रही। देवदत्त पडीक्कल ने 84 गेंद में 52 और छठे नंबर के बल्लेबाज अनिरूद्ध जोशी ने 48 गेंद में 68 रन बनाये ।

अलूर में खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के 85 गेंद में 107 रन की मदद से केरल ने ओडिशा को वीजेडी प्रणाली से 34 रन से हराया । उथप्पा ने अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के लगाये ।

दूसरे मैच में रेलवे ने बिहार को 10 विकेट से मात दी । सलामी बल्लेबाज मृणाल देवधर ने नाबाद 105 और प्रथम सिंह ने नाबाद 72 रन बनाकर जीत के लिये 190 रन का लक्ष्य 29 ओवरों में हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!