लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब, पर जल्दबाजी नहीं करेंगे : बांड

By भाषा | Updated: September 24, 2021 12:41 IST

Open in App

अबुधाबी, 24 सितंबर मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने कहा कि आलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी फिटनेस हासिल करके खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब हैं लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी टीम भारतीय टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैदान में उतारने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी।

पिछले साल पीठ के आपरेशन के बाद पंड्या ने बमुश्किल गेंदबाजी की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में नहीं खेल पाये लेकिन बांड ने कहा कि यह आलराउंडर अच्छा अभ्यास कर रहा है और उन्हें टूर्नामेंट के आखिरी मैचों में अवसर मिल सकता है।

बांड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हार्दिक भी रोहित की तरह अच्छा अभ्यास कर रहा है। वह खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब है। हम भारतीय टीम की जरूरतों के साथ अपनी टीम की जरूरतों में भी संतुलन बिठा रहे हैं।’’

मुंबई इंडियन्स को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केकेआर से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले उसे टूर्नामेंट की बहाली के बाद अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 20 रन से पराजय का सामना करना पड़ा था।

बांड ने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी एक चीज बहुत अच्छी तरह से कर रही है। उसकी निगाह न सिर्फ इस टूर्नामेंट को जीतने पर है बल्कि वह इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप को भी ध्यान में रखकर भी अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के बीच संतुलन बना रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हार्दिक अगले मैच में वापसी करेगा। जैसे मैने पहले कहा कि उन्होंने आज भी अच्छा अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!