लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के आधे बल्लेबाज रूट की तरह स्पिन गेंदबाजी का समाना नहीं कर सकते : स्टोक्स

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:23 IST

Open in App

चेन्नई, छह फरवरी जो रूट की स्पिन खेलने की क्षमता से बेहद प्रभावित दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के आधे बल्लेबाज उनके कप्तान की तरह ऐसे गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नहीं है।

भारत के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में यहां अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रूट ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगकर पांचवीं बार दोहरा शतक लगाया। स्टोक्स ने भी 82 रन बनाकर उनका पूरा साथ दिया।

स्टोक्स ने ऑनलाइन संवादददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वह जिस तरह से खेलते है उससे बल्लेबाजी काफी आसान लगती है और जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया उससे मैं काफी आश्चर्यचकित था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह बेहद ही शानदार लय में है। जिस तरह से वह स्पिन को खेलते है उससे चीजें काफी आसान लगती है और इसे देखना काफी अविश्वसनीय है। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के आधे बल्लेबाज कभी भी उस तरह से स्पिन खेलते हैं जैसे वह करते हैं।’’

रूट की 218 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर आठ विकेट पर 555 रन बना लिये। लंबे समय के बाद टीम के साथ जुड़ने वाले स्टोक्स ने माना की उनकी टीम बेहद ही मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हां, खेल से दूर समय बिताने के बाद वापसी कर कुछ रन बनाना अच्छा रहा, लेकिन मुझे लगता है कि हम बेहद ही मजबूत स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन के खेल से पहले हमने 500 (आठ विकेट पर 555) से अधिक रन बनाये है और अभी दो विकेट बचे हुए है, ऐसे में हम बेहद से मजबूत स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम शनिवार को शाम को पारी घोषित करने के बारे में नहीं सोच रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आज पारी घोषित करने के बारे में सोचा भी नहीं था। भारत में आप टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर जितने रन बना सकते अगर नहीं बनाते है तो आप बेवकूफ कहलाएंगे। अगर हम कल एक घंटे और खेल सकें तो हमें इसकी खुशी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!