लाइव न्यूज़ :

गुजरात ने केरल और मध्य प्रदेश ने असम को हराया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर गुजरात ने कप्तान प्रियांक पांचाल और सौरभ चौहान के अर्धशतकों की मदद से केरल को नौ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टूर्नामेंट के ग्रुप डी में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

गुजरात ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और केरल को पांच विकेट पर 123 रन ही बनाने दिये। उसने पांचाल के 66 और चौहान के नाबाद 50 रन की पारियों की बदौलत 15.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 113 रन की साझेदारी की।

इससे पहले केरल की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाये। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाये।

मध्य प्रदेश ने असम को छह विकेट से हराया। असम की टीम अवेश खान (18 रन देकर तीन) की अगुवाई में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण नौ विकेट पर 103 रन ही बना पायी। मध्य प्रदेश ने 14 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर जीत दर्ज की। वेंकटेश अय्यर ने 37 रन बनाये।

बिहार ने एक अन्य मैच में रेलवे को 35 रन से पराजित किया। बिहार ने बिपिन सौरभ के 72 रन की बदौलत चार विकेट पर 169 रन बनाये और फिर रेलवे को 18 ओवर में 134 रन पर आउट कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!