लाइव न्यूज़ :

रियाल मैड्रिड के पूर्व कोच एंजेल गार्सिया एससी ईस्ट बंगाल के सहायक कोच बने

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:26 IST

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर रियाल मैड्रिड के पूर्व कोच एंजेल पुएब्ला गार्सिया को एससी ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच मैनुअल ‘मानोलो’ डायज का सहायक नियुक्त किया गया है। क्लब ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

गार्सिया ‘स्ट्रेंथ एवं फिटनेस’ कोच की जिम्मेदारी भी निभायेंगे।

करीब दो दशक के कोचिंग अनुभव के दौरान गार्सिया रियाल मैड्रिड में विसेन्टे डेल बोस्क और राफा बेनिटेज के साथ ‘फुटबॉल कंडिशनिंग’ और सहायक कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

यूएफा प्रो लाइसेंसधारी गार्सिया के पास खेल विज्ञान, फिटनेस और ‘कंडिशनिंग’ की डिग्री भी हैं।

वह डेविड विला और डेविड सिल्वा जैसे खिलाड़ियों के साथ भी काम कर चुके हैं।

गार्सिया ने कहा, ‘‘मैं एससी ईस्ट बंगाल जैसे बड़े क्लब का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। मैं कुछ बेहतरीन फुटबॉल क्लबों के साथ काम कर चुका हूं जिसमें मैं कुछ सर्वश्रेष्ठ कोचों के साथ था। मैं जानता हूं कि जीत हासिल करने की मानसिकता के लिये क्या करना होता है और मैं यहां वही करने की कोशिश करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!