लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में पदक के लिये सिंधु को मैचों के बीच रिकवरी पर अधिक ध्यान देना होगा : विमल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल भारत के पूर्व बैडमिंटन कोच विमल कुमार का मानना है कि विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु तोक्यो ओलंपिक में भारत की सर्वश्रेष्ठ पदक उम्मीद है लेकिन उसे यह हासिल करने के लिये मैचों के बीच रिकवरी पर अधिक ध्यान देना होगा ।

सिंधु जनवरी में थाईलैंड में तीन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी । वह स्विस ओपन के फाइनल और आल इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार गई ।

विमल ने पीटीआई से कहा ,‘‘मुझे लगता है कि ओलंपिक में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद सिंधु है और वह जीत सकती है । उसने आल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची के खिलाफ इसकी झलक दिखलाई । उसे हालांकि मैचों के बीच रिकवरी पर ध्यान देना होगा क्योंकि इसके लिये 24 घंटे नहीं मिलेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आइस बाथ या और भी कई तरीके हैं जिससे कठिन मैच के बाद ‘लेक्टिक एसिड’ के बढे हुए स्तर पर काबू पा सकते हैं । मुझे नहीं लगता कि उसकी फिटनेस को लेकर कोई मसला है।’’

विमल ने कहा ,‘‘ मारिन और पोर्नपावी के खिलाफ मैच में उसका प्रदर्शन खराब रहा । कई बार शेड्यूल ऐसा होता है कि रिकवरी मुश्किल हो जाती है । टेनिस खिलाड़ियों को ही देखो जो पांच छह घंटे कठिन मैच खेलने के बाद फिर पांच सेटों का मुकाबला खेलते हैं ।रिकवरी काफी मायने रखती है ।’’

लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हालिया नतीजों को देखते हुए उसका तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना मुश्किल है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी भी उसे बार बार चोट लग रही है । वह क्वालीफाई कर सकती है लेकिन सब कुछ इंडिया सुपर 500 पर निर्भर करता है । उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा । इंडिया ओपन के बाद उसे मलेशिया और सिंगापुर में भी अच्छा खेलना होगा ।’’

खराब फॉर्म से जूझ रहे किदाम्बी श्रीकांत के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘वह गुमनाम खिलाड़ियों से हार रहा है जो अच्छे नतीजे नहीं है । उसे अपनी तकनीक और रणनीति पर काम करना होगा । मुझे लगता है कि वह काफी दबाव में है । उसके चेहरे पर हमेशा तनाव रहता है जिसका असर खेल पर पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!