लाइव न्यूज़ :

पांच महीने की गर्भवती महिला ने टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरू रेस पूरी की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 दिसंबर टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरू 2020 की प्रेरणादायी कहानियों में से एक पांच महीने की गर्भवती महिला का सिर्फ 62 मिनट में रेस पूरी करना है।

जल्द ही मां बनने जा रही अंकिता गौड़ ने रविवार को टीसीएस वर्ल्ड विश्व 10के रन पूरी की।

पिछले नौ साल से नियमित रूप से दौड़ रही अंकिता का मानना है कि ‘एक्टिविटी’ उनके लिए सांस लेने की तरह है।

अंकिता ने कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जिसे मैं पिछले नौ साल से कर रही हूं, लगभग रोजाना। आप उठते हो और दौड़ने के लिए जाते हो। बेशक कभी-कभी आप चोटिल, बीमार होते हैं और ऐसा नहीं कर पाते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा मैं पिछले नौ साल से नियमित रूप से दौड़ रही हूं, इसलिए यह मेरे लिए सांस लेने की तरह है। यह मेरे अंदर प्राकृतिक रूप से है।’’

पेशे से इंजीनियर अंकिता 2013 से टीसीएस वर्ल्ड 10के में हिस्सा ले रही हैं। वह इसके अलावा पांच से छह अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भी हिस्सा ले चुकी हैं जिसमें बर्लिन (तीन बार), बॉस्टन और न्यूयॉर्क शामिल हैं।

यह पूछने पर कि उन्होंने इस साल की प्रतियोगिता की तैयारी कैसे की तो अंकिता ने कहा, ‘‘मैं पांच से आठ किमी नियमित रूप से दौड़ रही थी, धीरे-धीरे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ब्रेक लेते हुए दौड़ रही थी और चल रही थी क्योंकि बेशक पांच महीने की गर्भवती होने के कारण मेरे शरीर पहले की तुलना में अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!