लाइव न्यूज़ :

अल वाहदा के खिलाफ एएफसी चैंपियन्स लीग में पहली जीत दर्ज करने उतरेगा एफसी गोवा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:43 IST

Open in App

मडगांव, 28 अप्रैल नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी एफसी गोवा की टीम गुरुवार को यहां यूएई की अल वाहदा के खिलाफ ग्रुप ई के अपने अंतिम मैच में एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

गोवा की टीम अगर जीत दर्ज करने में सफल रहती है जो टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाला पहला भारतीय क्लब बनेगा।

एफसी गोवा के पास सोमवार को कतर की अल रेयान के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन 89वें मिनट में गोल गंवाने के कारण टीम को 1-1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

पांच मैचों में सिर्फ तीन अंक के साथ एफसी गोवा की टीम ग्रुप से राउंड आफ 16 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पिछले साल के उप विजेता पर्सिपोलिस एफसी और अल वाहदा के पांच-पांच मैचों में क्रमश: 12 और 10 अंक हैं।

अल वाहदा की टीम सोमवार को अपने पिछले मैच में 1-0 की जीत के बाद गुरुवार को होने वाले मुकाबले में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

एफसी गोवा की टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा क्योंकि टीम के पास 17 अप्रैल को पहले चरण का मुकाबला जीतने का मौका था।

उस मैच में अबु धाबी की टीम ने अधिकांश समय गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन एफसी गोवा ने अच्छा काउंटर अटैक करते हुए गोल करने के दो शानदार मूव बना जिसमे ब्रेंडन फर्नांडिस का गोल पोस्ट से टकराया शॉट भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!