लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल ने क्लब लाइसेंसिंग में छूट के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:08 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल हुई स्पोर्टिंग क्लब ईस्ट बंगाल (ईबी) ने 2020-21 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से क्लब लाइसेंसिंग में छूट देने की मांग की है।

देश की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग के लिए ईस्ट बंगाल के अलावा ओडिशा एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, केरल ब्लास्टर्स और हैदराबाद एफसी की टीमें एआईएफएफ से एएफसी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल नहीं कर सकीं हैं।

ईस्ट बंगाल क्लब के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘ हमने क्लब लाइसेंसिंग समिति से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छूट देने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विभिन्न मानदंडों के तहत 2019-2020 सत्र से संबंधित दस्तावेजों को जुटाने में सक्षम नहीं थे, लेकिन हमने उन सभी दस्तावेजों को पेश किया है जो हमारे नियंत्रण में थे। हमें उम्मीद है कि समिति क्लब के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेगी।’’

क्लबों को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पांच मुख्य मानदंडों को पूरा करने की जरूरत होती है जिसमें खेल, बुनियादी ढांचे, कर्मियों एवं प्रशासनिक, कानूनी और वित्तीय पहलू शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!