लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के पहले सुपर ओवर एलिमिनिटेर में जीती

By भाषा | Updated: April 26, 2021 00:05 IST

Open in App

चेन्नई, 25 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के इस चरण के पहले सुपर ओवर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (39 गेंद, सात चौके, एक छक्का), कप्तान ऋषभ पंत के 37 रन और स्टीव स्मिथ के नाबाद 34 रन, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के 28 रन से चार विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिये न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक छोर पर डटे रहे जिन्होंने 51 गेंद में आठ चौके से नाबाद 66 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 20 ओवर में सात विकेट विकेट पर 159 रन बनाये और मैच सुपर ओवर में चला गया।

सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर तक पहुंचाने में जगदीश सुचित (16 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 15 रन) ने भी अहम भूमिका निभायी। अंतिम ओवर में छह गेंद में 16 रन चाहिए थे, जिसमें टीम ने विलियमसन के चौका और सुचित के छक्के से 15 रन जोड़े।

दिल्ली ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जो कोविड-19 से उबरने के बाद खेल रहे हैं जिन्होंने दो विकेट भी झटके। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और विलियमसन ने मिलकर सात रन बनाये। आखिरी गेंद पर शार्ट रन हो गया, वर्ना आठ रन होते।

अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान गेंदबाजी के उतरे जबकि दिल्ली के लिये पंत और धवन क्रीज पर थे जिन्होंने छह गेंद में आठ रन बनाकर टीम को जीत दिलायी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान वार्नर (06) और बेयरस्टो (38 रन, 18 गेंद, तीन चौके और चार छक्के) के विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे। हालांकि उसके और दिल्ली कैपिटल्स (बिना विकेट गंवाये 51 रन) के पावरप्ले के स्कोर में रनों के लिहाज से ज्यादा फर्क नहीं रहा, बस विकेट का अंतर रहा। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिये थे।

अब विलियमसन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए बीच बीच में शाट लगाते हुए रन जोड़ना जारी रखा, पर दूसरे छोर पर विराट सिंह 14 गेंद में महज चार रन जोड़कर आवेश खान (34 रन देकर तीन विकेट) का दूसरा शिकार बने, जिन्होंने बेयरस्टो की पारी भी खत्म की थी। केदार जाधव को अमित मिश्रा ने आउट किया।

अंतिम पांच ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिये 50 रन की जरूरत थी। इस दौरान विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिये उन्होंने 42 गेंद खेली और छह चौके लगाये।

पटेल ने फिर अपने अंतिम ओवर में दो विकेट झटके, इससे सनराइजर्स का स्कोर छह विकेट पर 117 रन हो गया। विजय शंकर के आउट होने के बाद सुचित क्रीज पर थे, जिन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 14 रन बनाये।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज धवन (28 रन, 26 गेंद में तीन चौके) और साव ने दिल्ली कैपिटल्स को चेपक की धीमी पिच पर तेज शुरूआत करायी जिससे पॉवरप्ले में टीम ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिये थे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये साव ने पारी की पहली तीन गेंदों पर चौके लगाकर हाथ खोले। अगले ओवर में भी टीम के खाते में तीन चौके से 14 रन जुड़े।

सनराइजर्स हैदराबाद का आत्मविश्वास पिछले चार में से तीन मैच गंवाकर गिरा हुआ था, पर टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर पहली जीत दर्ज की थी। टीम ने तीसरे ओवर में धवन को कैच आउट करने का मौका गंवाया जब केदार जाधव के हाथ से कैच छूट गया।

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह अंतिम एकादश में शामिल बायें हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित (चार ओवर में 21 रन) ने अपने पहले ओवर में केवल तीन रन दिये। फिर आल राउंडर विजय शंकर (तीन ओवर में 19 रन) का ओवर भी अच्छा रहा जिसमें केवल पांच रन बने।

धवन ने अपनी पारी को रफ्तार देने के प्रयास में आठवें ओवर में सुचित पर लगातार दो चौके जमाये।

वार्नर ने नौंवे ओवर में अफगानिस्तानी लेग स्पिनर राशिद को गेंदबाजी के लिये उतारा। साव ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में सात चौके और एक छक्के से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि रन गति थोड़ी धीमी हो रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 80 रन था। इससे बड़े स्कोर की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ।

इसके बाद टीम ने 11वें और 12वें ओवर में धवन और साव के विकेट खो दिये। राशिद ने पहले फार्म में चल रहे धवन के स्टंप उखाड़कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया जिससे उनके और साव के बीच 81 रन की भागीदारी खत्म हो गयी।

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ के बजाय अब कप्तान पंत क्रीज पर थे, पर साव रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गये जबकि बेयरस्टो स्टंपिंग का मौका चूक गये थे।

फिर स्मिथ बल्लेबाजी के लिये उतरे। पंत और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिये 42 गेंद में 58 रन जोड़ लिये थे। पर 19वें ओवर में सिद्धार्थ कौल ने पहले पंत और फिर शिमरोन हेतमायर का विकेट झटक लिया।

स्मिथ ने अंतिम ओवर में एक छक्का लगाया जिससे वह 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये कौल ने 31 रन देकर दो जबकि राशिद ने 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!