लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने अश्विन का समर्थन किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:43 IST

Open in App

दुबई, 30 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ बहस के मामले में अपनी टीम के आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का समर्थन किया है।

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान हुई जब अश्विन और ऋषभ पंत ने रन लेने का फैसला किया जबकि गेंद दिल्ली के कप्तान पंत से टकराकर दूर गई थी। केकेआर के तेज गेंदबाज टिम साउथी और मोर्गन को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने अश्विन के साथ बहस की।

अश्विन का समर्थन करते हुए जिंदल ने मोर्गन को 2019 विश्व कप फाइनल याद दिलाया जब बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर गेंद बाउंड्री पर चली गई थी और इंग्लैंड को ओवरथ्रो के चार रन मिले थे।

जिंदल ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘जब गेंद बेन स्टोक्स से टकराकर चार रन के लिए गई जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर का विश्व कप जीता तो कोई समस्या नहीं थी? लेकिन जब ऐश (अश्विन) ने एक रन अतिरिक्त लिया तो पूरी दुनिया पागल हो गई। पाखंड का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण- पूरी तरह आपके साथ हूं अश्विन। ’’

मोर्गन इस रन से खुश नहीं थे और अश्विन को आउट करने के बाद साउथी ने भारत के सीनियर गेंदबाज से कहा, ‘‘जब आप धोखाधड़ी करते हो तो ऐसा ही होता है।’’

अश्विन को इसके बाद मोर्गन और साउथी की तरफ जाते देखा गया जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने बीच-बचाव किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!