लाइव न्यूज़ :

दीपक हुड्डा की तूफानी पारी से राजस्थान की झारखंड पर छह विकेट से जीत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:32 IST

Open in App

वड़ोदरा, चार नवंबर दीपक हुड्डा की नाबाद 75 रन की आक्रामक पारी से राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मैच में गुरुवार को यहां झारखंड को छह विकेट से हराया।

झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 146 रन बनाये। राजस्थान ने 15 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

झारखंड की तरफ से कप्तान सौरभ तिवारी (नाबाद 43) और कुमार देवब्रत (51) ने 78 रन की साझेदारी की। राजस्थान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज अशोक मेनारिया और महिपाल लोमरोर के विकेट जल्दी गंवा दिये लेकिन हुड्डा ने शुभम शर्मा (18 गेंदों पर नाबाद 33) के साथ मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

एक अन्य मैच में हरियाणा ने हिमांशु राणा के नाबाद 87 रन और चैतन्य बिश्नोई के 34 रन के योगदान से हिमाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया। हिमाचल ने नौ विकेट पर 146 रन बनाये थे। हरियाणा ने दो विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!