लाइव न्यूज़ :

कमिंस ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिये 50,000 डॉलर दान में दिये

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिये ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की।

कमिंस ने साथ ही कहा कि उन्हें सलाह दी गयी है कि भारत सरकार इंडियन प्रीमियर लीग जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’ मुहैया कराती है।

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बयान में उन्होंने यह घोषणा की और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया क्योंकि देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या इंडियन प्रीमियर लीग का जारी रहना उचित है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है। ’’

कमिंस ने इस बयान में कहा, ‘‘मुझे सलाह दी गयी है कि भारत सरकार समझती है कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को प्रत्येक दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। ’’

देश में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किये गये दो पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतने सारे लोगों के इस समय बीमार होने से मुझे काफी दुख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!